Posts

Showing posts from August, 2025

"चींटी की यात्रा – एक आत्मदर्शी कथा"

Image
एक बार की बात है, एक छोटी सी चींटी थी। वह रोज़ की तरह भोजन की तलाश में अपने बिल से निकली। उसका लक्ष्य था – मिठास। कुछ मीठा मिल जाए, यही उसकी सबसे बड़ी चाह थी। उसने सुना था कि किसी दूर कोने में एक स्थान है जहाँ शुद्ध मिठास बिखरी पड़ी है – बिना किसी संघर्ष के। उसकी आँखों में उस मिठास का सपना बसा हुआ था। वह अपने रास्ते पर निकली – कंकड़ों को पार करती हुई, पत्तियों के नीचे से रेंगती हुई। रास्ते में कई चींटियों ने उसे टोकने की कोशिश की – “बहन, इस भटकाव से कुछ नहीं मिलेगा। यहाँ पास ही अनाज पड़ा है, वहीं चलो।” पर उसने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं, मुझे उस दिव्य मिठास की तलाश है। मेरे जीवन का अर्थ शायद वहीं छिपा है।” वह चलती रही… और अंततः, उसे वह मिठास मिल गई – एक चम्मच शक्कर के दाने, जो ज़मीन पर गिरे थे। उसकी आँखों में चमक आ गई। उसने स्वाद लिया – हाँ, वही था जिसकी कल्पना की थी। पर तभी, अचानक एक विशाल छाया उसके ऊपर आई – एक मानव का पैर। और पल भर में… सब समाप्त। इस दृश्य को दूसरी ओर से कुछ और चींटियों ने देखा, जो वापस अपने रास्ते लौट रही थीं। उनमें से एक वृद्ध चींटी बोली – “देखा? भटकाव की मिठास कितन...

“तेरह दिन का सत्य : मृत्यु के बाद आत्मा की आध्यात्मिक यात्रा – अपुर्व गवसिंधे”

Image
हिंदू धर्मग्रंथों और परंपराओं में यह मान्यता है कि मृत्यु के बाद 13 दिन तक मृत व्यक्ति की आत्मा पृथ्वी पर रहती है। उस समय वह देह से मुक्त होकर केवल आत्मा के रूप में विद्यमान होती है। इन 13 दिनों में आत्मा की स्थिति अत्यंत संवेदनशील होती है, क्योंकि: नकारात्मक शक्तियाँ और पिशाच योनि की आत्माएँ उसे अपने वश में करने का प्रयास करती हैं। ठीक वैसे ही जैसे किसी बैंक को लूटने के लिए कोई बड़ी गैंग पूरी योजना बनाती है, वैसे ही अदृश्य शक्तियाँ आत्मा को प्राप्त करने के लिए प्रयास करती हैं। इसलिए यह समय परिवार और संबंधियों के लिए चौकन्ना रहने का समय है। परिवार की भूमिका जिस प्रकार प्रधानमंत्री के अंगरक्षक हर समय सतर्क रहते हैं, उसी प्रकार मृत आत्मा के संबंधियों का कर्तव्य है कि वे इन 13 दिनों तक उस आत्मा की रक्षा करें। परिवारजन आत्मा के सुरक्षा प्रहरी होते हैं। उनका कार्य है कि आत्मा को सुरक्षित रूप से भगवान तक पहुँचने में सहायक बनें। बाहरी चिंताएँ, निंदा, मोह, कपट आदि सबको त्यागकर केवल आत्मा की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सुरक्षात्मक उपाय निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजन, कीर्तन और जप करने से घ...